HTML tutorial
HTML tutorial

सरकार और कांग्रेस से तकरार के बीच ट्विटर ने इंडिया हेड का किया तबादला, मनीष माहेश्वरी जाएंगे अमेरिका

Pahado Ki Goonj

दिल्ली। ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आज राहुल गांधी ने खुद उसके खिला मोर्चा खोल दिया। उन्होंने जमकर हमला किया। कांग्रेस पार्टी के साथ टकराव के बीच अब ट्विटर ने अपने इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी का अमेरिका ट्रांसफर कर दिया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने ट्विटर पर सरकार के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद (लॉक) किये जाने को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह अमेरिकी कंपनी भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है तथा लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि ट्विटर पक्षपातपूर्ण है और वह सरकार के कहे मुताबिक काम कर रहा है। दूसरी तरफ, ट्विटर ने कहा है कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं।

Next Post

अक्टूबर नवरात्रि के दौरान उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव आयोजित किया जायेगा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

https://youtu.be/iWW5BbCOefk यूट्यूब चैनल देखने के लिए👆लिंक स्पर्श कर खोलियेगा 24×7 देखते रहें ukpkg.com न्यूजपोर्टल वेव चैनल ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव आयोजित किया जायेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश देहरादून,अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में (नवरात्रि के दौरान) उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव […]

You May Like