HTML tutorial
HTML tutorial

एसबीआई बैंक के गार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Pahado Ki Goonj

अल्मोड़ा। चौखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक चौखुटिया के गार्ड महेंद्र सिंह थापा (45) पुत्र किसन सिंह थापा की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह सुबह की सैर पर निकले थे। ग्राम पंचायत जमणियां के निकट सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ।
राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देहरादून में रहने वाले मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को मेहलचोरी में पकड़ लिया गया है।

Next Post

देवस्थानम बोर्ड भंग करने को पीएम को खून से लिखा पत्र भेजा

रुद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर अब तीर्थपुरोहितों ने आंदोलन उग्र कर दिया है। बुधवार को केदारनाथ में बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहितों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जबकि अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित युवा महासभा के उपाध्यक्ष एवं केदारनाथ तीर्थपुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने […]

You May Like