काशीपुर । संदिग्ध परिस्थितियों में श्यामपुरम निवासी महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के हवाले कर दिया।
श्यामपुरा निवासी 30 वर्षीय शशी पत्नी शानू वर्मा ने गुरुवार देर रात घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर स्वजन उन्हें तुरंत ही लेकर नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनका प्रारंभिक इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान शशि की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर स्वजनों ने बताया कि शशि और शानू वर्मा की शादी लगभग 4 साल पहले हुई थी। शशि के ससुराल वालों के अनुसार परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान अचानक से शशि के ऐसा कदम उठाने को लेकर सभी हैरान है। उनकी एक 3 साल की बेटी आराध्या है। हालांकि शव लेने के दौरान महिला का पति पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद नहीं था। जिसको लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही। अभी तक महिला की ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने कोई शिकायत नहीं की है।
हजारों के नशीले इंगजेक्सन बरामद,आरोपी फरार
Fri Jul 30 , 2021
रुद्रपुर। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेड़ा स्थित मकान में छापा मार कार्रवाई कर हजारों रुपये कीमत के इंजेक्शन और नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। […]
You May Like
-
लोकतंत्र के चार पाये में न्यायधीश, पत्रकार सारे आम मारे जारहे है, आप अब देश को किस ऒर लेजाना चाहते है, यह अर्जुन की भांति आपको शीघ्र निर्णय लेना हैआज निर्भिक पत्रकार आंदोलन के शिल्पी स्व कुवंर प्रशून की 12वी पुण्य तिथि पर सची श्रद्धांजलि पत्रकार बिरादरी को संघर्ष करने के लिए समर्पित आपके संघर्ष करने के लिए है, आज कुँवर प्रसून जैसे लोगो की जरुरत है
Pahado Ki Goonj July 15, 2018


