हरिद्वार। महाकुंभ 2021 को समाप्त हुए अभी 3 महीने भी नहीं हुए हैं कि गंगा तट पर बने घाटों की हकीकत सामने आने लगी है। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम के सामने बना भगत सिंह घाट ढह गया है। यह घाट करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया था, जो भारी बारिश में धराशायी हो गया।
बता दें कि इस घाट का निर्माण 2 करोड़ की लागत से सिंचाई विभाग की ओर से किया गया था। यह घाट इसलिए भी अहम है क्योंकि, यह घाट सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम के ठीक सामने बना है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंचाई विभाग की ओर से महाकुंभ में किस तरह से कार्य किए गए हैं, जो 3 महीने भी नहीं टिक पा रहे हैं। वहीं, मामले में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह से बात की गई तो वो अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण घाट के किनारे पानी भरने से सड़क का हिस्सा गिरा है। जिसे ठीक कराने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस घाट का निर्माण हरिद्वार महाकुंभ में 2 करोड़ की लागत से हुआ है। जो हिस्सा गिरा है, उसकी लंबाई करीब 5 मीटर है।
गुड न्यूज- उत्तराखंड में भू-अध्यादेश के लिए जंतरमंतर पर किया धरना प्रदर्शन
Tue Jul 20 , 2021
उत्तराखंड सूचना मंत्रालय के लिए विधायको का कोई महत्व दिखाई नहीं देता है। देश मे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को संवैधानिक दर्जा देने के लिए 8अगस्त2021 तक सभी पत्रकार संघठन ,पत्रकार, सुझाव भेजें दिनाक 31 मई से 6 जून 2021 को मौनव्रत एवं धरना दिया पत्रकार, सम्पादक अपने प्रत्येक अंक […]

You May Like
-
मुख्य ख़बर डॉ पंकज पांडे सचिव एवं महानिदेशक सूचना की विदाई होने के बाद सचिव पद पर डॉ दिलीप जावलकर एवं महानिदेशक पद पर भूपेंद्र चौधरी नैनीताल के जिलाधिकारी को भेजा है, उत्तराखंड पत्रकार संघठन समन्वय समिति देहरादून दोनों अधिकारीयों का हार्दिक अभिनंदन करती है जीतमणि पैन्यूली
Pahado Ki Goonj July 23, 2018

