HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम ने संगठन के साथ की विकास के रोड मैप पर चर्चा

Pahado Ki Goonj

सीएम ने संगठन के साथ की विकास के रोड मैप पर चर्चा ।

देहरादून 5 जून,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पँहुचकर श्री कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय से शिष्टाचार भेंट की और विकास के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में रोजगार, स्वरोजगार और विकास कार्यों में और गति दिए जाने पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने उनका शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में प्रदेश के आखिरी छोर तक विकास पहुचाया और प्रदेश में ऊर्जावान और युवा नेतृव में राज्य विकास के नए आयाम छुयेगा। सरकार ने विभिन्न विभागो में बैकलॉग के अलावा 22 हज़ार रिक्तियो को भरने का निर्णय लिया है वहीं जिलों में रोजगार कार्यालय में आउटसोर्स के लिए भी कार्यालय स्थापित करने के निर्णय लिया है जिससे संबिदा अथवा आउटसोर्स से नियुक्ति हो सके। वहीं स्वरोजगार की दिशा में भी कई योजनाये चल रही है। उन्होंने राम नगर में आयोजित चिन्तन शिविर में मिशन 2022 के लिए बनाये गये रोड मैप पर भी चर्चा की। रोड मैप के अनुसार मंत्रियो और विधायको के क्षेत्र में प्रवास पर भी चर्चा की गई। कौशिक ने कहा कि इस दौरान संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे और जन समस्याओँ का मौके पर ही समाधान के अलावा लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे भी अवगत कराया जाएगा,जिससे लोग लाभान्वित हो सके। इसके अलावा कोविड की सम्भावित तीसरी लहर के लिए तैयरियों पर चर्चा और सुझाव भी रखे गये।

श्री कौशिक ने कहा कि कोविड से लड़ाई में पहली और दूसरी लहर में सेवा ही संगठन के कार्यों से खासी सफलता मिली और कर्यकर्ता इसे जारी रखेंगे। इस मौके पर महामंत्री संगठन श्री अजेय ने भी पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी व सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सहभागिता को बढ़ाने पर जोर दिया ।

Next Post

उत्तरकाशी :- सोलर व पिरूल प्लांट स्थापित करने वाले लाभार्थियों के आवेदनों में ऋण वितरण को लेकर तेजी लाना सुनिश्चित करें :- दीक्षित

सोलर व पिरूल प्लांट स्थापित करने वाले लाभार्थियों के आवेदनों में ऋण वितरण को लेकर तेजी लाना सुनिश्चित करें :- दीक्षित उत्तरकाशी :- madan painuly सोलर व पिरूल प्लांट स्थापित करने वाले लाभार्थियों के आवेदनों में ऋण वितरण को लेकर संबंधित बैंकर्स तेजी लाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर […]

You May Like