देहरादून। लाटरी, बीमा पालिसी व नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त दर्जनों एटीएम कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड, 6 मोबाइल फोन व अनेको सिम भी बरामद किये है।
एसटीएफ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम अंकुश मिश्रा द्वारा बताया गया कि बीते दिनो रूड़की निवासी शिवम कुमार द्वारा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में तहरीर देकर बताया गया कि उनके द्वारा नौकरी हेतू आवेदन क्यूकर पर किया गया था। जिसमें आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी से इण्डिगो एयरलाइन्स और एचडीएफसी बैंक में नौकरी देने के नाम पर 45000 रूपये हड़प लिये गये है। मामले में साइबर क्राइम पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त मोबाइल, ईकृवालेट तथा बैंक खातोें के बारे में जानकारी की गयी तो सभी फर्जी निकले। जांच में पता चला कि आरोपियों द्वारा ठगी की इस घटना में कई बैंकों के खातों का प्रयोग किया गया है तथा आरोपियों द्वारा ठगी की रकम को विभिन्न एटीएम से निकाला गया है। साइबर पुलिस द्वारा इसके बाद एटीएम की सीसी फुटेज चैक की गयी तो तीन आरोपियों का पता चल गया जिसके बाद इन तीनों आरोपियों को ज्वालानगर विवेक विहार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त दर्जनों एटीएम कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड, 6 मोबाइल फोन, दर्जनों सिम व 10500 की नगदी बरामद की है। साइबर थाने लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम अतुल, दुष्यन्त व उमेश बुद्धिराजा निवासी दिल्ली बताया। आरोपियों में से अतुल एक फोन कम्पनी में कर्मचारी है जो फर्जी प्रीएक्टीवेडेट सिम व फोन गिरोह के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराता था।
राहुल के सावरकर पर बयान को लेकर शिवेसना-कांग्रेस गठबंधन में दरार!
Sun Dec 15 , 2019
मुंबई दिल्ली के रामलीला मैदान से कांग्रेस ने भारत बचाओ रैली के जरिए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस रैली में दिए राहुल गांधी के एक बयान ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। राहुल गांधी ने अपने श्रेप इन इंडियाश् वाले बयान पर माफी न […]

You May Like
-
अफगानिस्तान के लिए भारत ने की 116 परियोजनाओं की घोषणा
Pahado Ki Goonj September 22, 2017


