HTML tutorial
HTML tutorial

लाखों की ज्वैलरी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Pahado Ki Goonj

कोटद्वार। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 ब्रह्मपुरी में चोरों ने देर रात एक घर पर सेंधमारी कर लाखों की ज्वैलरी पर हाथ साफ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का मौका मुवायना कर मकान स्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरी वार्ड नंबर 24 सुनील जुयाल अपने परिवार के साथ कुछ दिन पूर्व गांव आमसौड़ गया था, पड़ोस में एक महिला को घर की साफ सफाई के लिए चाबी दी थी, उसने रविवार सुबह फोन कर बताया कि घर में ताला टूटे हुए, रविवार को जब सुबह घर पहुंचा और दरवाजा खोलकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ, लॉकर टूटा हुआ था लगभग 5 लाख रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये गायब है।कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर उसके लॉकर से तीन मंगल सूत्र, कान के कुंडल, टॉप्स, अंगूठी पाजेब सहित कुछ नकदी पर हाथ साफ किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मकान स्वामी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ में जुटी।

Next Post

हत्यारे प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा

युवती का शव किया बरामद घटना के बाद शव को किमाड़ी के जंगलों में छुपाया था राजपुर थाना अध्यक्ष ने किया घटना का खुलासा देहरादून। दो माह पूर्व एक युवती की हत्या कर शव को किमाड़ी के जंगलों में छुपाने वाले हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही […]

You May Like