HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड में एक हफ्ते और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू,

Pahado Ki Goonj

देहरादून, 3ृ1 मई। प्रदेश में कोरोना के मामलों को देखते हुए उत्तरराखण्ड में एक हफ्ते का कर्फ्यू आगे बढ़ा दिया गया है। इस बार इस दौरान कुछ राहत भी दी गई है, जिसमें अब राशन की दुकानों के खोलने के लिए हफ्ते में 2 दिन तय किया गया है। जबकि स्टेशनरी की दुकान 1 जून को खोलने के आदेश हुए हैं।
कोविड-19 कर्फ्यू को लेकर सरकार ने निर्णय ले लिया है। राज्य में अब 1 हफ्ते के लिए कर्फ्यू को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि इस कर्फ्यू में कुछ ढील भी दी गई है। राज्य में अब 8 जून सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू की तारीख बढ़ाई गई है। इसके अलावा कर्फ्यू में ढील देत हुए अब राशन की दुकानें सप्ताह में 2 दिन खोलने का निर्णय लिया गया है। 1 जून और 5 जून को राशन की दुकानें खोली जाएंगी। बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए 1 जून को स्टेशनरी की दुकान खोले जाने का भी निर्णय लिया गया है। हालांकि सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें रोज सुबह पहले की तरह ही 8 से 11 बजे तक खोली जाएंगी। लेकिन 1 जून और 5 जून को राशन की दुकानें दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी।

Next Post

दून रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आरक्षण हुआ शुरू

देहरादून, 31 मई। प्रदेश की राजधानी दून में कोरोना की दुसरी लहर में बढ़ते मामलों के बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आरक्षण बंद कर दिया था। लेकिन अब जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे है, उसको देखते हुए लवे स्टेशन पर ट्रेनों का आरक्षण […]

You May Like