देहरादून,23 मई। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कोरोना से मरने वालों के लिए पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के चित्र के सामने सांकेतिक मौन उपवास रखा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोरोना में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए उन भाई-बहनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। हरीश रावत का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में सामयिक उपचार की कमी के कारण दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने आज 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मौन उपवास रखा। हरीश रावत देहरादून स्थित अपने आवास 18 ओल्ड मसूरी रोड पर सांकेतिक मौन उपवास पर रहे। उन्होंने अपने समर्थकों से भी आग्रह किया कि वो भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने घर पर 1 घंटे का मौन उपवास रखें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोरोना में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए उन भाई-बहनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
शराब की होम डिलीवरी करने वाला हॉस्टल संचालक गिरफ्तार
Sun May 23 , 2021
देहरादून,23 मई। कोविड कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानों के साथ शराब की दुकानें भी बंद हैं, लेकिन कुछ लोग शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है, जिसके आधार पर प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने एक हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार […]

You May Like
-
बंगाली ने फांसी लगा कर दी जान
Pahado Ki Goonj September 15, 2018

