HTML tutorial
HTML tutorial

वैक्सीनेशन के लिए युवा भटकने को मजबूर , रजिस्ट्रेशन कराने में छूट रहे पसीने

Pahado Ki Goonj

देहरादून। एक मई से 18 साल से उपर के युवाओं को कोविड वैक्सीन लगाए जाने का फरमान सरकार ने तो दे दिया था। किन्तु बावजूद इसके अब कई चुनौतियां है,जिनसे पार पाना मुश्किल काम हो चला है। प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को वैक्सीन लगवाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इस वर्ग के युवाओं को वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। लेकिन इस रजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं को बेहद ज्यादा पसीना बहाना पड़ रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि पोर्टल पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से शाम 4 बजे तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन हकीकत यह है कि वेबसाइट पर भारी दबाव के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। कई युवा इस बात को लेकर शिकायत कर चुके हैं कि रजिस्ट्रेशन करने के दौरान वह सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी रजिस्ट्रेशन या शेड्यूल उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उधर जिन युवाओं के रजिस्ट्रेशन हुए भी हैं, उन्हें सेंटर की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस कारण युवा वैक्सीनेशन नहीं करवा पा रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि कोई भी युवा वैक्सीन ना लगवा पाया हो, फिलहाल 10 सेंटर्स पर युवाओं के लिए वैक्सीनेशन का काम चल रहा है।

 

Next Post

मानसिक अस्पताल में 16 कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना का कहर जारी है। नित रोज नए मामले सामने आ रहे है। जिससे भय का वातावरण अब भी बना हुआ है। मानसिक अस्पताल में 16 संक्रमण केसदूसरी तरफ कोरोना के कई नए और चैंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। इसमें सेलाकुई के मानसिक अस्पताल […]

You May Like