देहरादून। कोरोना संक्रमितों के लिए देवदून साबित हो रही दून पुलिस ने मिशन हौसला के तहत एक और पहल की है। अब पुलिस ने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की सहायता हेतु नई पहल करते हुए ऑटो एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है, जिसके तहत कंट्रोल रूम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर किसी भी आकस्मिक स्थिति में गंभीर रूप से संक्रमित किसी व्यक्ति के लिए तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध ना होने की दशा में उसे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए उक्त ऑटो एंबुलेंस सेवा का इस्तेमाल किया जायेगा।एसएसपी डा. वाईएस रावत ने बुधवार को इस ऑटो एंबुलेंस सेवा को मसूरी डायवर्जन पर हरी झंडी दिखाकर जनसेवार्थ रवाना किया। शुरुआत में इस ऑटो एंबुलेंस सेवा को थाना राजपुर क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है, जिसमें पुलिस द्वारा दो ऑटो वाहनों में ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य उपकरण लगाये गए हैं। जो 24 घंटे पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी। इस ऑटो एम्बुलेंस में तैनात ऑटो चालक को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे वह किसी भी आकस्मिक स्थिति में गंभीर रूप से पीड़ित मरीज को प्राथमिक तौर पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हुए उक्त ऑटो एम्बुलेंस के माध्यम से संबंधित अस्पताल तक ले जा सकते हैं।
इस ऑटो एंबुलेंस सेवा के सकारात्मक परिणाम परिलक्षित होने पर जल्द ही इसे जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में भी शुरू किया जायेगा। कोरोना संक्रमण के दौरान विपदा की इस घड़ी में दून पुलिस आम जनमानस की हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर एवं प्रयासरत है।
गुड न्यूज- फिटकरी के पानी का सेवन करने से सेकोरोना वाइरस(Covid-19) से बचा जा सकता है जानिए
Thu May 13 , 2021
देहरादून, हमारे घरेलू नुस्खों से हम अपने जीवन को बचाने के लिए शरीर की रक्षा करते आये हैं ।उन नुख्सों को हमारा समाज महामारी के समय में समाज की सुरक्षा के लिए साजा कर मानवता का फर्ज अदा करता आया है। दांतों को गर्म भोजन खान पान से हिलने लगते […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

