ऋषिकेश। संक्रमित मरीजों के कोविड केयर सेंटर से भागने के मामले ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में दूसरी बार कोविड केयर सेंटर से संक्रमित मरीजों के भागने का मामला सामने आया है।
नरेंद्र नगर कोविड केयर सेंटर में इलाज करा रहे 19 संक्रमित मरीज शनिवार की दोपहर लंच करने के बाद अचानक फरार हो गए। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप हुआ है। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस को भी सूचना देकर फरार संक्रमित मरीजों को तलाशने की कवायद शुरू कर दी है। मगर देर रात तक फरार हुए संक्रमित मरीजों का सुराग न मिलने पर मरीजों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करने का फैसला लिया है। मामले में जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि भागे 19 संक्रमित मरीज राजस्थान के बताए गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं, कुछ दिन पहले कैलाश गेट स्थित कोविड केयर सेंटर से 4 संक्रमित मरीज फरार हो गए थे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़कर भर्ती कराया था. ऐसे में प्रशासन की इस लापरवाही के कारण संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जान पर खतरा मंडराने लगा है।
महाकुंभःसाधु-सतों के सामान बाधना किया शुरू
Sun Apr 18 , 2021
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद साधूं संतो ने अपने शिविर खाली करने शुरू कर दिए है। जूना अखाड़े ने अपने सभी देवी-देवताओं का विसर्जन कर सभी साधु-संतों को अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने को कह दिया है। जूना अखाड़े की छावनी से सभी साधु-संत अपने-अपने गंतव्य को […]

You May Like
-
दुल्हे की गाड़ी पर पथराव,रिश्तेदारों को जमकर पीटा
Pahado Ki Goonj November 24, 2019
-
एचआईवी पर जन-जागरूकता जरूरी: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र
Pahado Ki Goonj September 5, 2019


