HTML tutorial
HTML tutorial

महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान शुरू, लाखों भक्तों ने लगाई आस्था की डूबकी

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। कुंभ पर्व के सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर कुंभ मेला पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरकी पैड़ी पर स्नान करने के लिए राहत दी। सुबह आठ बजे तक गंगा घाटों पर दस लाख भक्तों ने डुबकी लगाई। श्रद्धालु सुबह सात बजे तक स्नान कर पाए। इसके बाद आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र में नहीं जा पाए, क्षेत्र अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए आरक्षित है। धर्मनगरी हरिद्वार में आज महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान है। जिसके लिए हरकी पैड़ी पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं का तांता लगाना शुरू हो गया है। शाही स्नान के लिए श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के नागा संन्यासियों की जमात निकल पड़ी है। आज सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा ब्रह्मकुंड में शाही स्नान करेगा। अखाड़ों के शाही स्नान के लिए जिला और मेला पुलिस-प्रशासन पूरा तरह से तैयार है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी को जीरो जोन बनाया है। ब्रह्मकुंड अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए आरक्षित किया है।

 

Next Post

किन्नर अखाड़ा प्रमुख त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ी, पहंुचाया अस्पताल

हरिद्वार। शाही स्नान के के बाद हर की पैड़ी पर किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की तबीयत खराब हो गई। ये देखखर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में हर की पैड़ी से एंबुलेंस में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अस्पताल किया रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि […]

You May Like