HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड के युवाओं नही मिल रहा रोज़गार : युवा हल्ला बोल

Pahado Ki Goonj

उत्तराखंड के युवाओं नही मिल रहा रोज़गार : युवा हल्ला बोल

देहरादून: देश के बेरोजगार युवाओं को एक मंच पर एकजुट करने के उद्देश से बनाए गए संगठन युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम ने गुरुवार को उत्तराखंड के डबल इंजन की सरकार पर जम कर हमला किया कहा उत्तराखंड के युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रही है।लोग आत्महत्याएं कर रहे हैं।लेकिन राज्य एवं केंद्र सरकार को इससे कोई फ़र्क नही पड़ रहा।युवा अब जाग चुके हैं।युवाओं की बेचैनी को देखते हुए युवा हल्ला बोल द्वारा युवा महापंचायत का आयोजन इलाहाबाद से शुरू हो चुका है।ये आयोजन देश के बड़े शहरों सहित राज्यों की राजधानी में आयोजित की जाएगी।इस मुहिम के ज़रिए सरकार को ये बताया जाएगा कि आप रोज़गार के मुद्दे को नज़र अंदाज़ नही कर सकते नही तो युवा आप की हुकूमत को हिला कर रख देंगे।राष्ट्रीय संयोजक ने आगे ये कहा की राजधानी देहरादून में भी आने वाले दिनों में युवा महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें उत्तराखंड के ज़्यादा से ज़्यादा युवा उपस्थित हो कर इसे सफल बनाने का काम करेंगे।युवा महंचायत में मुख्य रूप से सरकारी भर्तियों में देरी,नौकरियों में कटौती और रोजगार के सवाल पर अभ्यर्थियों के साथ चर्चा की जाएगी।

वैसे अभी नव निर्वाचित मुख्यमंत्री जी को एक माह भी नहीं हुआ है। कुछ समय पहले अपने प्रतिवेदन  देकर समय लेना चाहिए।

 

Next Post

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगवाई में गुरूराम राय दरवार साहेब का रोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्

  उत्तराखंड देहरादून श्री झण्डे जी मेले का साक्षी बनने के लिए पूरे साल भर देश-दुनिया की संगतें बड़ी बेसब्री से इंतजार करती हैं। आज पंचमी के दिन हज़ारों श्रद्धालुओं व संगतों की उपस्थिति में दरबार श्री गुरु राम राय जी परिसर में एतिहासिक श्री झण्डे जी (पवित्र ध्वज दण्ड) […]

You May Like