HTML tutorial
HTML tutorial

किन्नर अखाड़ा प्रमुख ने की सीएम से उनके घर पर मुलाकात

Pahado Ki Goonj

x
देहरादून। हरिद्वार में कुंभ मेले को लेकर प्रशासन मुख्यमंत्री बदलने के बाद लगातार तेजी दिखा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार अपनी बैठकों में यह निर्देश दे रहे हैं कि किसी तरह की कोई भी दिक्कत कुंभ में नहीं आनी चाहिए। कुंभ को लेकर जिस तरह से तीरथ सिंह रावत लगातार फैसले ले रहे हैं। उनसे न केवल संत समाज बल्कि हरिद्वार का व्यापारी वर्ग भी बेहद खुश है। लेकिन कुंभ में अखाड़ों में आकर्षण का केंद्र बने किन्नर अखाड़े के सामने जगह की समस्या पैदा हो गई है। अपनी इसी समस्या को लेकर किन्नर अखाड़ा की प्रमुख आज सुबह-सुबह मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं.ताया जा रहा है कि कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े को जो जगह मिली है उसमें व्यवस्थाएं सही न होने की वजह से किन्नर अखाड़ा की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बार-बार अधिकारियों से मिल रही हैं। वहीं, आज सुबह-सुबह वह मुख्यमंत्री के घर जा पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने भी उनका आदर सत्कार किया और उनकी आरती उतारी.मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी नेताओं से भी यह बात कह दी है कि कुंभ मेले में अगर खामियां दिखती हैं तो वह तत्काल प्रभाव से उन्हें अवगत कराएं। सीएम के इसी आश्वासन के बाद किन्नर अखाड़ा की समस्याओं को लेकर बीजेपी नेता हरजीत सिंह किन्नर अखाड़ा की प्रमुख को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के घर पहुंचे। किन्नर अखाड़ा की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के घर पहुंचने पर सीएम तीरथ सिंह रावत और उनकी पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों ने पहले उनके चरण स्पर्श किए. उसके बाद फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और बाद में आरती उतारी. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पूरा परिवार किन्नर अखाड़ा के घर आने से बेहद आध्यात्मिक दिखा। किन्नर अखाड़े की समस्याओं को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत ने आश्वासन दिया है कि वह 20 तारीख को अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। उस बैठक में न केवल किन्नर अखाड़ा भी प्रतिनिधित्व करेगा बल्कि और अखाड़ों को भी बुलाया जाने की संभावना है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि कुंभ मेले में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Next Post

अपनी मांगो को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

देहरादून। प्रदेश के मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सहस्त्रधारा रोड स्थित एकता विहार में धरनारत मनरेगा कर्मचारी विभागीय समायोजन और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीते 23 दिनों […]

You May Like