HTML tutorial
HTML tutorial

मिस उत्तराखंड 2021 शालिनी डोभाल का भाजपा महिला मोर्चा ने किया स्वागत सम्मान ।

Pahado Ki Goonj

मिस उत्तराखंड 2021 से सुशोभित शालिनी डोभाल का भाजपा महिला मोर्चा ने किया स्वागत सम्मान ।।।         ——- बडकोट – मदनपैन्यूली। ————————————————-हिमालयन बज़् मिस उत्तराखंड 2021 बनी यमुना घाटी बड़कोट की बेटी शालिनी डोभाल का यमुना घाटी में स्वागत एवं सम्मान समारोह का सिलसिला लगातार चलता आ रहा हैं ,तमाम लोगों का शालिनी डोभाल के माता पिता को बधाई देने का तांता लगा हुआ है, इसी क्रम में उत्तरकाशी भाजपा महिला मोर्चा ने भी शालिनी डोभाल का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, सभी महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने फुल मालाओं से शालनी डोभाल का स्वागत सम्मान किया ,कार्यक्रम में उत्तरकाशी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा ने कहा है कि शालनी ने प्रदेश स्तर पर मेरे शहर नहीं अपितु पूरे क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया है, हमें ऐसी बेटी पर बहुत गर्व है और कहीं ना कहीं ऐसी बेटी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती जाएगी, वही मिस उत्तराखंड 2021से सुशोभित शालनी डोभाल ने कहा है कि मेरे माता पिता ही मेरे प्रेरणा स्रोत है , मुझे इतनी खुशी मिस उत्तराखंड 2021चुने जाने कि नहीं है, जितनी खुशी आज अपनों के बीच सम्मान पाने की है,बचपन से ही मेरे माता-पिता ने मुझे ऐसे संस्कार दिए हैं जिससे कि मैं एक बेटी हो कर अपने शहर नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता के लिए प्रेरणा का स्रोत बनु, जब से मैं अपने शहर आई तब से मेरी खुशी के आंसू नहीं थम रहे है , आगे भी मैं देश एवं विश्व स्तर पर अपने क्षेत्र जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करने का दुआएं,आशीर्वाद चाहती हूं , इस अवसर पर शालिनी के पिता ओमप्रकाश डोभाल माता ज्ञानी डोभाल भाजपा महिला मोर्चा की कमला जुड़ियाल, आनंदी राणा पिंकी रावत, शांति प्रसाद बेलवाल, शिवप्रसाद,आजाद डिमरी, सुनील मनवाल ,राजेश उनियाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए नगर निगम चला रहा अभियान

देहरादून। नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आवारा कुत्ते अब लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। हालांकि नगर निगम इनकी संख्या पर अंकुश लगाने के लिए पशु जन्म नियंत्रण संचालन करते हुए इनकी सर्जरी कराती रहती है। ताकि ये कुत्ते आम जनमानस […]

You May Like