HTML tutorial
HTML tutorial

चमोली में ग्लेशियर फटा, धौली नदी में बाढ़ से हरिद्वार तक बढ़ा खतरा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। चमोली जिले के रैनी में ग्लेशियर फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे। अपर जिलाधिकारी टिहरी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि धौली नदी में बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटाने के निर्देश  दिए गए हैं।
वहीं, श्रीनगर जल विद्युत परियोजना को झील का पानी कम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ने में दिक्कत न हो। चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने बताया कि काफी नुकसान की सूचना आ रही है। लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं। टीम मौके पर जा रही है, उसके बाद ही नुकसान की स्थिति स्पष्ट होगी।
बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने के बाद बांध क्षतिग्रस्त हुआ। जिससे नदियों में बाढ़ आ गई है। तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। श्रीनगर में प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है।

Next Post

प्रमिला रावत उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई

देहरादून,शहीद स्मारक देहरादून में प्रमिला रावत केंद्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई बैठक में इस बात के प्रति गहरा रोष व चिंता प्रकट की गई कि जिस मातृशक्ति ने अलग राज्य की लड़ाई में सबसे अग्रणी भूमिका निभाई यहां तक कि अपने प्राण व अस्मिता […]

You May Like