HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तर प्रदेश, एहतियातन खोले गए बैराज के गेट

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड एवलांच के बाद ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से गंगा और उसकी सहायक नदियों में तेजी से बढ़ रहे जल स्तर से खतरा बढ़ गया है।
उत्तर प्रदेश के गंगा के किनारे बसे शहरों में हाई अलर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जारी कर दिया गया है।
गंगा किनारे रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द घर खाली करने के भी निर्देश उत्तर प्रदेश जिला प्रशासन के द्वारा दिए जा रहे हैं।
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में गंगा नदी पर बसे सभी जिलों को आदेश जारी किए गए हैं गंगा नदी के किनारे वाले जिलों बिजनौर, बदायूं के साथ ही हापुड़, फर्रुखाबाद, कानपुर, प्रयागराज व वाराणसी के जिलाधिकारियों से राहत आयुक्त ने सम्पर्क करने के साथ ही मुस्तैद रहने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

Next Post

सीएम रावत का बड़ा बयान, राहत की बात है, नदी के बहाव में कमी आई

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नदी के बहाव में कमी आई है, जो राहत की बात है और हालात पर लगातार […]

You May Like