विकासनगर- पिकअप से टक्कर लगने के बाद बोलेरो वाहन खाई में गिरा चालक की मौत । विकासनगर – रविवार सुबह हिमाचल के नेरवा जा रही मैक्स वाहन विकासनगर में अटाल और फेडिज के बीच अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक केवल राम(35) पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम भाटगढ-हिमाचल, हाल निवास अटाल की मौके पर ही मौत हो गई।
जेपीआरआर हाईवे पर रविवार सुबह नौ बजे अटाल से हिमाचल जा रहा बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष संदीप पंवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर खाई से चालक के शव को किसी तरह बाहर निकाला। बताया गयाजा रहा है कि बोलेरो मैक्स में चालक के अलावा कोई अन्य सवारी नहीं थी। हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से टक्कर लगने के बाद बोलेरो गाड़ी करीब 300 मीटर नीचे शालो नदी में गिर गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र की विधानसभा सीट पहुंचे दिल्ली के शिक्षा मंत्री
Mon Jan 4 , 2021
देहरादून। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला पहुंचे. उन्होंने यहां जीवन वाला राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। दिल्ली के शिक्षा मत्री का भी पदभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में विद्यालयों के हाल बदहाल हैं। अगर खुद मुख्यमंत्री […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष इजराइली व्यापारिक कम्पनी प्योरमैजिक लिमिटेड के सीईओ टोमर पेलेड व उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर्बल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एचआरडीआई) के डायरेक्टर चन्द्रशेखर सनवाल के मध्य एल्गी (शैवाल) की फार्मिंग, प्रोसेसिंग व एंटी आक्सीडेंट अस्ट्राजन्थिंग के लिए 25 करोड़ रूपये का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया
Pahado Ki Goonj December 28, 2018

