HTML tutorial
HTML tutorial

श्रद्धालुओ ने किया बिना रोक टोक के  गंगा स्नान, कोविड प्रोटोकाल का कराया गया पालन

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। श्रद्धालुओ ने धर्मनगरी में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर बिना किसी रोक टोक के गंगा स्नान कियां। हरिद्वार के गंगा घाटों पर कम भीड़ दिखाई दी।
प्रशासन ने सोमवती अमावस्या के स्नान को लेकर लिखित आदेश जारी कर किया था। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए श्रद्धालुओं को मास्क और शारीरिक दूरी के मानक का पालन करना पड़ा। प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 10 जोन और 37 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की।
रविवार को जारी आदेश में भी प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान कर सकेंगे। प्रशासन ने दस वर्ष से छोटे बच्चे और 60 वर्ष से अधिक के वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, बीमारों से स्नान के लिए नहीं आने की अपील की है। प्रशासन ने अधिकारियों को आपस में समन्वय रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे भीड़ बढ़ने की स्थिति में बार्डर पर श्रद्धालुओं और वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया जा सके।
दूसरी तरफ जिलाधिकारी सी रविशंकर और एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने स्नान की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन करवाए जाने के लिए घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। एसएसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र को 10 जोन और 37 सेक्टर बनाए हैं। सभी में पुलिस बल मुस्तैद है।पुलिस की पांच टीमें कोविड प्रोटोकाल मानकों का उल्लंघन करने वालों के चालान की कार्रवाई करेगी। परिजनों से बिछुड़ने वालों की सहायता के लिए सीसीआर में खोया पाया केंद्र स्थापित किया गया है। श्रद्धालुओं के डूबने जैसी दुर्घटना से बचाने के लिए जल पुलिस की तीन टीमें मोटर बोट के साथ घाटों पर तैनात कर दी हैं।

Next Post

नगर निगम बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने लग सकता है जुर्माना

देहरादून। नगर निगम बोर्ड बैठक में सोमवार को कांग्रेस के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इनका कहना था कि उनके द्वारा दिए गये प्रस्तावों पर कोई कार्य नहीं हुआ है। जिसके चलते उन्होंने बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी। हालांकि मेयर के समझाने पर बाद में कांग्रेसी […]

You May Like