HTML tutorial
HTML tutorial

विलुप्त होती संस्कृति के लिए लोकगीतों का संरक्षण जरूरीः महाराज

Pahado Ki Goonj

-संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने किया राकेश महर के रासो गीत का विमोचन
देहरादून। उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण हेतु लोकगीतों को बढ़ावा देने के साथ साथ उनका प्रचार एवं प्रसार होना जरूरी है। यह बात आज यहाँ अपने आवास पर राकेश महर के रासो गीत का विमोचन करते हुए प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही। रासो गीत का यूट्यूब पर लांचिंग से पूर्व विमोचन करते हुए संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रासो गीत की सराहना करते हुए कहा कि यह गीत विलुप्त होती संस्कृति के संरक्षण के लिए बनाया गया है। ऐसे गीतों के माध्यम से हमारे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होने कहा कि जहां एक ओर आज युवा पाश्चात्य संस्कृति की और बढ़ रहे हैं वहीं गायक राकेश महर ने अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार के लिए लोक नृत्य रासो को इस गीत के माध्यम से अग्रिम पंक्ति में लाने का कार्य किया। विमोचन के अवसर पर गायक राकेश महर, गीत के निर्देशक सेंडी गुसाईं, अजय सोलंकी, दिव्य नेगी, सौरभ मैठाणी, महेश चंद, रितेश सेमवाल, नरेन चैहान, शिवा भट्ट, नवी, संतोष राणा,अंकित सेनवाल आदि उपस्थित थे।

Next Post

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

देहरादून। भारत बंद प्रदर्शन के दौरान राजधानी के घंटाघर पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़क जाम कर घंटाघर के पास सुबह से […]

You May Like