HTML tutorial
HTML tutorial

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में आवासीय भवन गिरा, लोगों ने भागकर बचाई जान

Pahado Ki Goonj

रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य से रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार की जनता खासी परेशान है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। जिस कारण लोगों के आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। बीती रात मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में एक भवन धराशायी होकर नीचे गिर गया। जिसके भीतर सो रहे नेपाली मूल के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। निर्माणदायी संस्था आरसीसी कंपनी की लापरवाही से स्थानीय लोगों में खासा रोष है।
इन दिनों रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में ऑल वेदर सड़क का काम चल रहा है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी आरसीसी के खिलाफ जनता कई बार आवाज उठा चुकी है। लेकिन जिला प्रशासन है कि कोई कार्रवाही करने को तैयार नहीं है। कंपनी की ओर से मुख्य बाजार में धीमी गति से कार्य किया जा रहा है, जबकि नाली बनाने के लिए की गई खुदाई के बाद भवनों की सुरक्षा को लेकर दीवार का निर्माण नहीं किया गया। जिस कारण शनिवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंपनी की मशीनों से मलबे को साफ करवाया और ट्रैफिक के लिए रास्ता खोला. जिला मुख्यालय के संगम में सुंरग का ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही मुख्य बाजार से ही हो रही है। मुख्य बाजार में जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने मलबे को रात में ही साफ करवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आरसीसी कंपनी को सुरक्षा दीवार लगाने को कहा था। लेकिन कंपनी ने डीएम की बात को भी अनसुना कर दिया था। अब स्थिति यह है कि लोगों के आवासीय भवनों को खतरा बन गया है। उन्होंने जल्द सुरक्षा दीवार की मांग की है। निर्माणदायी संस्था कई बार सवालों के घेरे में आ गई है। पिछली बार कंपनी की ओर से पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा बाजार में बन रही नालियां भी अनियमित ढंग से बनाई जा रही हैं।

Next Post

30 नवंबर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

हरिद्वार। 2020 का अंतिम चंद्र ग्रहण 30 नवंबर यानी सोमवार को लगेगा। इस चंद्र ग्रहण को उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इसलिए इस बार सूतक नहीं लगेगा और ना ही मूर्ति स्पर्श की मनाई होगी। यह चंद्र ग्रहण किसी भी राशि पर अपना प्रभाव नहीं डालेगा। भारत में यह चंद्र […]

You May Like