HTML tutorial
HTML tutorial

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में मिला 7 वर्षीय बच्चे का शव

Pahado Ki Goonj

गुड़गांव। गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में आज एक सात वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शुरुआती खबरों में बताया गया है कि यह छात्र टॉयलेट गया था जहां बाद में वह लहुलूहान अवस्था में पाया गया क्योंकि उसके गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया था।

कक्षा दो के छात्र आदित्य के पिता जब सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ कर घर लौटे तो एक घंटे के भीतर उनके पास स्कूल से फोन आया कि उनके बच्चे की तबियत खराब है। जब वह स्कूल पहुंचे तो उन्हें बच्चे की मौत की खबर मिली। स्कूल की ओर से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिये हैं। स्कूल के कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और स्कूल के छात्रों की आज जल्दी छुट्टी कर दी गयी है। यह स्कूल सोहना रोड पर स्थित है।

Next Post

ट्रंप को संघीय अदालत ने दिया बड़ा झटका

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन के यात्रा प्रतिबंध को नया झटका देते हुए फैसला सुनाया कि कुछ शरणार्थियों को देश में आने की अनुमति दी जाए। सान फ्रांसिस्को में यूएस नाइंथ सर्किट ऑफ अपील्स ने अपने नए फैसले में हवाई की अदालत के […]

You May Like