HTML tutorial
HTML tutorial

गांगुली के गुस्से के बाद दिलीप ट्रॉफी का कार्यक्रम तय, इन तीन को मिली कप्तानी

Pahado Ki Goonj

नई दिल्ली । सौरव गांगुली की नाराजगी के बाद दिलीप ट्रॉफी को घरेलू कैलेंडर में जगह दे दी गई है और अब इसके मुकाबले सात से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर में खेले जाएंगे।

इसमें इंडिया रेड, ग्रीन और ब्लू टीमें खेलेंगी। बीसीसीआइ ने इसका कार्यक्रम तैयार कर लिया है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 29 अक्टूबर को होने वाले वनडे को कानपुर की जगह लखनऊ में आयोजित करने के सवाल पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के अधिकारी ने कहा कि छह सितंबर को आइसीसी की टीम मैदान का दौरा करेगी और उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। पिछले साल दिलीप ट्रॉफी के मुकाबले पहली बार दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से ग्रेटर नोएडा में खेले गए थे।

बीसीसीआइ के कुछ वैतनिक अधिकारियों ने इस बार टूर्नामेंट को घरेलू कैलेंडर से ही हटा दिया था। इसके बाद बीसीसीआइ की तकनीकी समिति के प्रमुख सौरव गांगुली ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

देखिए, कहां और कब होंगे मैच-

टीमें इस प्रकार हैं-

इंडिया रेड

अभिनव मुकुंद (कप्तान), प्रियंक, सुदीप चटर्जी, इशांक जग्गी, अंबाती रायुडु, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, बाबा इंद्रजीत, गौतम, कर्ण शर्मा, बासिल थंपी, कुलकर्णी, अशोक डिंडा, राहुल सिंह, मिलिंद।

इंडिया ग्रीन

पार्थिव पटेल (कप्तान), मुरली विजय, समर्थ, पी चोपड़ा, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, अंकित बावने, नदीम, परवेज रसूल, नवदीप सैनी, सिराज, सिद्धार्थ, मयंक डागर, नितिन सैनी, अंकित चौधरी।

इंडिया ब्लू

सुरेश रैना (कप्तान), समित गोहल, भरत, ईश्वरन, मनोज तिवारी, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, इशान किशन, जयंत यादव, भार्गव भट, केएम गांधी, इशांत शर्मा, अंकित राजपूत, एस कामत और उनादकट।

Next Post

अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में आज आ सकता है फैसला

देहरादून।  सात साल पहले अंजाम दिए गए अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में गुरुवार को यानी आज अदालत का फैसला आ सकता है। इस मामले में अपर जिला जज पंचम की अदालत में 18 अगस्त को अंतिम बहस पूरी हो गई थी। हत्या का आरोप अनुपमा के इंजीनियर पति राजेश गुलाटी पर […]

You May Like