HTML tutorial
HTML tutorial

मंत्री प्रसाद नैथानी और कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

Pahado Ki Goonj

श्रीनगर। मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवस्थानम बोर्ड, बदरीनाथ में मास्टर प्लान और देवप्रयाग में कुंभ मेला क्षेत्र का बजट न दिये जाने के विरोध राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संगम स्थल पर एक दिवसीय उपवास किया.पूर्व मंत्री नैथानी की अगुवाई में नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बस अड्डे से संगम स्थल तक जलूस निकाला। साथ ही प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नैथानी ने संगम स्थल पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा इन्हीं मुद्दों को लेकर 11 दिन से शुरू किये गये धरने का उन्होंने समर्थन किया। नैथानी ने कहा कि बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूकों का अगर दमन किया गया, तो कांग्रेस पूरे देश में इस मुद्दे को उठायेगी। नैथानी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर देवस्थानम बोर्ड व बदरीनाथ मास्टर प्लान को तत्काल वापस लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों की आजीविका खत्म करने पर तुली हुई है। तीर्थ पुरोहितों के पूर्वजों की कड़ी मेहनत से ही आज चारधाम की पहचान पूरे विश्व में बनी है। इस मौके पर चारधाम तीर्थ पुरोहित कृष्णकांत कोटियाल ने कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों को चारधामों से हटाने का षड़यंत्र कर रही है। तीर्थ पुरोहित उसी दल का समर्थन करेंगे जो उनकी आजीविका और तीर्थों की परंपरा बनाने में साथ देंगे।

Next Post

जागरूकता के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पदार्थों के बारे में लोगों को ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है -मुख्यमंत्री

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की नियमित माॅनेटरिंग की जाय विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता अभियान चलाया जाय देहरादून,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में कोविड की बैठक के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से यह निर्देश सभी जिलाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये कि कोविड -19 पर प्रभावी नियंत्रण […]

You May Like