हल्द्वानी। नैनीताल के हल्द्वानी में मंडी पुलिस चैकी क्षेत्र के अंतर्गत च्त्क् के एक जवान ने अपने साथी जवान की घायल बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने मामले की तहरीर थाने जा कर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल हल्द्वानी मंडी में तैनात जवान अपने परिवार के साथ पहाड़ी क्षेत्र में रहता है। पीड़िता के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी पहाड़ से गिरकर घायल हो गई थी। इलाज कराने के लिए इन दिनों वो पिता के पास आई है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि वो खाना बना रहे थे। इसी बीच आरोपी साथी और जवान सुंदरलाल ने उनकी बेटी को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। इसके बाद बेटी ने पूरी आपबीती उन्हें बताई. पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी जवान भी हल्द्वानी मंडी के गेट पर सुरक्षा में तैनात है और उसके भी तीन बच्चे हैं। वहीं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल मामले में आरोपी अभी फरार चल रहा है।
ज्वैलर्स लूट व गोलीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, दो फरार
Fri Oct 2 , 2020
देहरादून। 22 सितम्बर की रात पटेलनगर क्षेत्र में हुई ज्वैलर्स लूट व गोलीकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गयी कुछ ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। आरोपी शातिर अर्तराज्यीय बदमाश है […]

You May Like
-
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो छात्रों की मौत
Pahado Ki Goonj February 12, 2021

