HTML tutorial
HTML tutorial

आईएमए में भी कोरोना का कहर, 100 से ज्यादा जेंटलमैन कैडेट संक्रमित

Pahado Ki Goonj

देहरादूनरू वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण सैन्य संस्थानों तक भी पहुंच गया है। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 100 से ज्यादा जेंटलमैन कैडेट कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। कई अफसर और सैन्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। अच्छी बात ये है कि संक्रमित होने वाले सैनिक चिकित्सक उपचार के बाद तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। देश के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य संस्थानों में एक भारतीय सैन्य अकादमी में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले आईएमए प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। यहां 100 से ज्यादा जेंटलमैन कैडेट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अवकाश से लौटने वाले कैडेट्स और जवानों की ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करा कर उनका इलाज पूरी देखरेख में कराया जा रहा है। आईएमए प्रशासन द्वारा एकेडमी के अंदर ही कोविड-19 केयर सेंटर भी बनाया गया है। इतना ही नहीं एहतियात के तौर पर बाहर से आने वाले अन्य सैनिकों की आवाजाही भी अब काफी हद तक सीमित कर दी गई है। देहरादून जिला प्रशासन द्वारा भी भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर अब सैंपलिंग की प्रक्रिया बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त सावधानियां भी बरती जा रही हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक आईएमए में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बेहतर उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही संक्रमित होने वाले सैनिक भी तेजी से ठीक हो रहे हैं। ऐसे में फिलहाल कोई बड़ी चिंता का विषय नहीं है। जानकारी के मुताबिक आईएमए में कोरोना संक्रमित होने वाले ज्यादातर कैडेट्स व सैनिक वह हैं जो अवकाश के बाद घरों से एकेडमी लौट रहे हैं। इसी के कारण आईएमए कैंपस में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिह रावत ने झाझरा वन रेंज परिसर में उत्तराखण्ड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’ का लोकापर्ण किया

देहरादून,मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिह रावत ने झाझरा वन रेंज परिसर में उत्तराखण्ड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’ का लोकापर्ण किया। झाझरा में विकसित किये गये इस सिटी फारेस्ट में उत्तराखण्ड के विभिन्न प्रजातियों की जीव-जन्तुओं एवं प्राकृतिक दृश्यों को प्रतिकृतियों के माध्यम से दिखाया गया। […]

You May Like