मुंबई। शिवसेना के संजय राउत ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद गोवा में जल्द चमत्कार की बात कही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अपने पद का कार्यभार संभालने वाले हैं।इसको देखते हुए महाराष्ट्र सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में स्थित सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया है। वहीं देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नागपुर की एक स्थानीय अदालत ने समन जारी किया है। फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ 2 मामलों की जानकारी छुपाने का आरोप है। वहीं आज श्रीलंका के नव नियुक्त राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह तीनों दिनों की भारत यात्रा पर हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान वह दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।शिवसेना के संजय राउत ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद गोवा में जल्द चमत्कार की बात कही है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के भूतपूर्व सीएम, विजई सरदेसाई 3 विधायकों के साथ, शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। एक नया राजनीतिक मोर्चा गोवा में आकार ले रहा है, ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ था। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।
अमरीका के फर्जी यूनिवर्सिटी में नामांकनः 90 छात्र गिरफ्तार, ज्यादातर भारतीय
Fri Nov 29 , 2019
वाशिंगटन। अमरीका के एक फर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन के मामले में अमरीकी एजेंसियों ने 90 विदेशी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है, इसमें ज्यादातर छात्र भारत के बताए जा रहे हैं। अमरीकी इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट विभाग (आईसीई) अब तक 250 छात्रों को गिरफ्तार कर चुका है। इन छात्रों को […]

You May Like
-
पीएम मोदी के बारे में क्या सोचता है भारतीय-अमेरिकी समुदाय
Pahado Ki Goonj September 23, 2019
-
बिजली चोरी पकडने गई टीम को बनभूलपुरा में घुसने से रोका
Pahado Ki Goonj September 26, 2019

