देहरादून, मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में सचिवालय में टिहरी जलाशय के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड के सम्बन्ध में बैठक हुई। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणाओं में सम्मिलित यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उन्होंने इस सम्बन्ध में फीजिबिलिटी स्टडी एवं वायबिलिटी स्टडी शीघ्र करवा कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को हर सम्भव प्रयास करने होंगे।
बैठक में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि टिहरी बाँध जलाशय लगभग 42 वर्ग कि.मी. में विस्तारित है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रिंग रोड की कुल लम्बाई 234.60 कि.मी. है। टिहरी झील को देखने के लिए वर्षभर देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। रिंग रोड के निर्माण सहित जलाशय के चारों ओर पर्यटन विकास हेतु आवश्यक मूल-भूत ढांचागत सुविधाओं के विकास से इस क्षेत्र के आस-पास के कई गांव तथा आबादी क्षेत्र प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। यह रिंग रोड भविष्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में कारगर सिद्ध होगी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव आर के सुधांशु, श्रीमती राधिका झा एवं श्रीमती सौजन्या भी उपस्थित थीं।
जेसीपी ऑपरेटर के साथ मारपीट, ऑल वेदर कार्य ठप ।
Tue Sep 8 , 2020
जेसीपी ऑपरेटर के साथ मारपीट, ऑल वेदर कार्य ठप बडकोट — यमुनोत्री हायवे NH94 खरादी रास्तर में चल रहे ऑल वेदर निर्माण कार्य में काम कर रही JSP कर्मचारी और जेसीबी ऑपरेटर आमने सामने आ गये है, दरअसल जेसीबी ऑपरेटर संजय पुत्र देवराज निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने कम्पनी से […]
You May Like
-
सीएम धामी ने की विधानसभा अध्यक्ष ने निर्णय की तारीफ
Pahado Ki Goonj September 23, 2022


