देहरादून। पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर और जेल आईजी की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस एपी अंशुमान के अधीन कार्यरत सीए बीमारी के चलते एक सप्ताह से अवकाश पर चल रहे थे। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद आईपीएस अंशुमान ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इससे पहले मुख्यालय स्थित कार्मिक सेक्शन में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद ।क्ळ प्रशासन के सीए और अब अपराध कानून व्यवस्था के साथ जेल आईजी के सीए कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बता दें कि पुलिस मुख्यालय में अब तक 2 आईपीएस अधिकारी के सीए सहित तीन कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं। उधर राज्य में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाले महानिदेशक अशोक कुमार की पत्नी कोरोना पॉजिटिव आने से महानिदेशक अशोक कुमार भी पहले से स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन क्वारंटाइन चल रहे हैं।
ज्यादा ब्याज का झांसा देकर लोगों से की करोड़ों की ठगी करने वाले दबोचे
Mon Sep 7 , 2020
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने बीते रोज ठगी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों लोगों ने फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी की है। हालांकि इस मामले में पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की टीम भी जांच कर रही थी। जांच में कई […]



