देहरादून। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जब सोमवार को हरिद्वार में प्रशासन की टीम करीब एक दर्जन से ज्यादा मंदिरों को हटाने पहुंची तो विरोध में लोग जमा हो गए। इस दौरान लोग जय श्रीराम-जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। सोमवार को हरिद्वार के बादशाहपुर में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर बने रविदास मंदिर को हटाने गये पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का लोगों ने घेराव कर दिया। जिसके बाद बादशाहपुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। यहां भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात है। मौके पर सीओ अभय सिंह, थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, एसडीएम हरिद्वार गोपाल सिंह चैहान, तहसीलदार हरिद्वार आशीष घिल्डियाल मौजूद हैं। विरोध करने वालों में बजरंग दल के जिला सह संयोजक जिवेन्द्र तोमर, बादशाहपुर के ग्राम प्रधान जाफिर अली, बसपा नेता इरशाद अली, मोनू राणा, गुलशनव्वर अंसारी, शुभम सैनी आदि हैं। वहीं जगजीतपुर में फुटबाल ग्राउंड रोड पर भी मंदिर हटाने के विरोध में आसपास के लोगों के साथ हिंदू संगठनों के लोग विरोध में जमा हो गए हैं। बहादराबाद में बैरियर नंबर छह पर तालाब किनारे सरकारी भूमि पर बने मंदिर को तोड़ने से रुकवाने के लिए विधायक सुरेश राठौर, भाजपा नेता व आसपास के लोग जमा हो गए हैं।बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार तहसील क्षेत्र में बैरागी कैंप, बहादराबाद बैरियर नंबर छह, फेरुपुर, टिबड़ी आदि क्षेत्रों में करीब 15 मंदिर हटने हैं।
वन तस्करों पर शिकंजा कसने को वन विभाग कर रहा माॅनसून गश्त
Mon Aug 31 , 2020
देहादून। लच्छीवाला रेंज के अंतर्गत वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन तस्करों के खिलाफ मॉनसून गश्त के तहत अभियान चलाया है। इसके तहत बरसात में अवरुद्ध मार्गों पर जंगली जानवरों और तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मॉनसून गश्त के तहत लच्छीवाला वन रेंज के अंतर्गत वन […]

You May Like
-
बडकोट ओजरी मे भालू के हमले से एक घायल ।
Pahado Ki Goonj October 29, 2018


