राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 प्राप्त करने वाले प्रदेश के अध्यापकों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिये चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रधानाचार्य जी.एच.एस.एस पुडकुनी, कपकोट (बागेश्वर) डा. केवलानन्द काण्डपाल तथा उप प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोगला, कालसी (देहरादून) सुश्री सुधा पैन्यूली शामिल हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हमारे इन अध्यापकों ने देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सम्मान को अन्य शिक्षकों के लिये भी प्रेरणादायी बताया है। उन्होंने कहा कि देश में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सम्मानित होने वाली सुश्री सुधा पॅन्यूली पहली अध्यापिका हैं, यह भी प्रदेश के लिये गर्व की बात है।
सुधी पाठकों को सपरिवार गणेशचतुर्थी की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं
Sat Aug 22 , 2020
देहरादून,पहाड़ों की गूंज समाचार, श्री गणेशाय नमः जीतमणि पैन्यूली संपादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय हिंदी सा0 समाचार पत्र एंव संयोजक उत्तराखंड पत्रकार संघठन समन्वय समिति की ओर से सुधी पाठकों को सपरिवार गणेशचतुर्थी की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं।समस्त देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। रिद्धि सिद्धि के स्वामी, भगवान […]

You May Like
-
साधु-महात्मा के वेश में घूम रहे हैं पाकिस्तानी एजेंट
Pahado Ki Goonj November 10, 2019
-
मुंबई में भारी बारिश, बस-रेल-हवाई यात्रा प्रभावित
Pahado Ki Goonj September 20, 2017

