HTML tutorial
HTML tutorial

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सूबे के पहाड़ी इलाकों में बारिश खूब कहर बरपा रही है। मुनस्यारी और धारचूला में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में आपदा जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। बारिश का ऐसा रूप देख ग्रामीण खौफ में हैं। वहीं, चीन सीमा से भी संपर्क कट चुका है। शनिवार देर रात को मुनस्यारी और धारचूला में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान बारिश के बाद छोरीबगड़ और भूकटाव होने से कई मकान बह गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
हालांकि इस दौरान चार परिवारों के मवेशी पानी के तेज बहाव में बह गए। थल- मुनस्यारी, टनकपुर- तवाघाट हाईवे मलबा आने से बंद है। चीन सीमा का संपर्क कट चुका है।
मुनस्यारी के बलोटा गांव में लोगों के घरों में बारिश का पानी और मलबा घुसा गया। जिसके कारण लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा और फसलें भी तबाह हो गई। इसके चलते ग्रामीणों को पूरी रात सड़क पर बितानी पड़ी।
तहसील बंगापानी के छोरीबगड़ में कई मकानों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। टीआरसी भवन भी खतरे की जद में है। जमीन का कटाव भी लगातार हो रहा है।
मुनस्यारी जौलजीबी मार्ग पर दरांती के पास बना बीआरओ का पुल भी बारिश के पानी में बह गया है। उधर, मुनस्यारी के ही धापा में पांच साल का बच्चा भी पानी में बह गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को बचाया।
लगातार बारिश के कारण काली और गोरी नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। दोनों ही नदियां चेतावनी के निशान के करीब बह रही हैं।

Next Post

सावन शिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में बंदिशों के बीच दिखी आस्था

देहरादून। रविवार को सावन माह की शिवरात्रि मनाई गयी। वैसे तो हर माह शिवरात्रि आती है, लेकिन सावन और फाल्गुन महीने की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। सावन माह की शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक काफी खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की […]

You May Like