उत्तरकाशी। जनपद के डुंडा ब्लॉक के खट्टूखाल के प्यार सिंह राणा अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गए हैं। राणा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में एसआई के पद पर तैनात थे। आईटीबीपी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि प्यार सिंह राणा की मौत मंगलवार को हार्ट अटैक से हुई। एसआई प्यार सिंह राणा की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। देर रात को शहीद का पार्थिव शरीर घर पहंुचने के बाद गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एसआई प्यार सिंह राणा अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा सहित हसंता खेलता परिवार छोड़ गए हैं। वहीं, शहीद के सम्मान में ग्रामीणों ने बैनर बनाकर गंगोत्री हाईवे पर लगा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अपने गांव के जवान की शहादत का पूरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश में तैनात आईटीबीपी के एसआई प्यार सिंह राणा एक सप्ताह बाद 40 दिन की छुट्टी आने वाले थे। इसके लिए उन्होंने अपने भाई सोहन सिंह राणा से क्वारंटाइन प्रक्रिया के बारे में भी पूछा था। ग्रामीणों ने बताया कि एसआई प्यार सिंह राणा पिछले दिसम्बर में अपनी तीन बेटियों में से दूसरी बेटी की शादी करवाकर ड्यूटी पर लौटे थे। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के उम्मीद है। गुरुवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार देविधार में गंगा घाट पर किया जाएगा। ग्रामीणों ने अपने गांव के एसआई की शहादत के सम्मान में देवीधार,धरासू और गांव के मुख्य गेट पर उनकी तस्वीर के साथ बैनर लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें राणा की शहादत पर गर्व है।
बडकोट चिकित्सालय से कोरोना जांच सेंटर स्थानांतरण करने की मांग
Wed Jul 8 , 2020
बड़कोट :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट से कोरोना टेस्टिंग सेंटर अन्य जगह स्थानांतरण की मांग को लेकर बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी को पत्र लिखकर अवगत कराया, नगर पालिका अध्यक्ष ने लिखा है कि 1 जुलाई से अभी तक विभिन्न राज्यों से इस […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष इजराइली व्यापारिक कम्पनी प्योरमैजिक लिमिटेड के सीईओ टोमर पेलेड व उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर्बल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एचआरडीआई) के डायरेक्टर चन्द्रशेखर सनवाल के मध्य एल्गी (शैवाल) की फार्मिंग, प्रोसेसिंग व एंटी आक्सीडेंट अस्ट्राजन्थिंग के लिए 25 करोड़ रूपये का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया
Pahado Ki Goonj December 28, 2018


