HTML tutorial
HTML tutorial

प्रदेश में 13 जुलाई तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जुलाई तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान घोषित किया है। प्रदेश में शनिवार से ही उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है।. मौसम विभाग द्वारा छह जुलाई से आठ जुलाई तक भी प्रदेश के विभिन क्षेत्रों में हल्की, मध्यम और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन नौ जुलाई से 12 जुलाई तक इसमें और तेजी आएगी। खासकर चारधाम यात्रा रूट वाले गढ़वाल रीजन में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे उत्तराखंड में मॉनसून ने और मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब तक हुई बारिश से पूरे प्रदेश में 80 विलेज मोटर मार्ग मलबा आने और भू-स्खलन से बंद पड़े हुए हैं। दूसरी ओर, पूरे प्रदेश में 726 मोटर मार्ग आपदा की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन मार्गों के बंद होने की सूरत में 579 मोटर मार्ग वैकल्पिक तौर पर चिन्हित किए गए हैं। और यदि ये मार्ग भी बाधित होते हैं तो 46 मोटर मार्ग तीसरे नंबर पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर होंगे। इसके अलावा राज्य भर में एसडीआरएफ की चार टुकड़िया तैनात की गई हैं, जो प्रदेश भर में संवेदनशील 32 स्थानों पर तैनात रहेंगी।

Next Post

कांवड़ियों को रोकने के लिए पुलिस सतर्क

हरिद्वार। इस बार कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। इसके चलते पुलिस कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए सतर्क है। चोर रास्तों पर पुलिस की पैनी नजर है। वहीं, पुलिस चारों ओर चेकिंग अभियान में भी जुट गई है। इसके चलते ही रविवार को भी पुलिस चेकिंग अभियान […]

You May Like