देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के वरिष्ठ नेता गंगाधर सेमवाल का लंबी बीमारी के पश्चात कल हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट देहरादून में निधन हो गया व आज उनकी अंत्येष्ठि हरिद्वार में की गई। पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में उक्रांद परिवार द्वारा दिवंगत गंगाधर सेमवाल को श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर सुनील ध्यानी ने सेमवाल के बारे में कहा कि श्री सेमवाल 65 वर्ष की आयु को हमने खो दिया है। अपने छात्र जीवन सन 1980 में उक्रांद की सदस्यता दल के प्रथम अध्यक्ष डॉ डी डी पंत की उपस्थिति मेंली। गंगाधर सेमवाल जी सन 1980 में अगस्तमुनि डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष बने, व शपथग्रहण समारोह में उक्रांद के प्रथम अध्यक्ष डॉ डी डी पंत जी मुख्यातिथि की रूप में उपस्तिथ रहे व वही सभी छात्र नेताओं के साथ दल में शामिल हुये। ततपश्चात उक्रांद के राज्य प्राप्ति संघर्ष में अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। श्री सेमवाल रुद्रप्रयाग जनपद के जिलाध्यक्ष, केंद्रीय महामंत्री, अनेकों कमेटी व जिलापंचायत सदस्य पदों पर रहे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह पंवार, लताफत हुसैन, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, शांति भट्ट, विजय बौड़ाई, प्रताप कुंवर, राजेन्द्र बिष्ट, राजेश्वरी रावत,सीमा रावत, अशोक नेगी, विजेंदर रावत आदि थे।
चीन से लगी सभी सीमाओं पर हाई अलर्ट,बढ़ाई गई सैनिकों की तादाद
Thu Jun 18 , 2020
नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की सेना से हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन सीमा पर सेना और वायुसेना को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। लद्दाख के अलावा, अरुणाचल, उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम से जुड़ी सीमाओं पर उच्च स्तर की सतर्कता बरती जा रही है। सूत्रों का […]

You May Like
-
बहुत दुःख के साथ सूचित करना है कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक और मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय कामरेड विद्यासागर नौटियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी नौटियाल जी का आज दिनांक 31 मई को सांयकाल 6.30 पर देहरादून अपने आवास पर देहान्त हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के सदस्यों को इस पीड़ा को सहन करने की ताकत दे. उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। ॐ शान्ति ॐ शान्ति
Pahado Ki Goonj June 1, 2018


