HTML tutorial
HTML tutorial

ओएनजीसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी में कोरोना की पुष्टि

Pahado Ki Goonj

देहरादून।ं ओएनजीसी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस खत्री ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ओएनजीसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जीएमएस रोड स्थित कॉलोनी में रहते हैं। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर 59 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी ने डॉक्टरों से चेकअप कराया था।
कोरोना का संदेह होने पर 12 तारीख को उन्होंने निजी अधिकृत लैब से कोरोना सैंपल की जांच कराई। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल या अन्य जगह उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि वह इस अवधि में किन-किन लोगों से मिले हैं।

Next Post

दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में तीन व्यक्तियों के सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो मृतक मरीजों की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी, हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि गाड़ी घाट, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल बीती 11 जून को […]

You May Like