देहरादून। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के मैदानी जिलों में तूफान (तेज हवाओं) और पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। रविवार और सोमवार को भी इस तरह का मौसम बना कर रह सकता है। मैदान में तेज आंधी के साथ धूल के गुबार भी उड़ सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलवृष्टि तो कई स्थानों पर तेज बिजली चमकने के साथ बारिश होगी। वहीं मैदानी क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान आ सकता है। ऐसे जिलों में तूफान के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में छह डिग्री की कमी आकर 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इससे गर्मी से भी कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
कोरोना संकट के बीच मानसिक बीमारी चुनौती बनकर उभरी, 25 प्रतिशत युवा रोग से ग्रस्त
Sat May 30 , 2020
वॉशिंगटन। संकट के बीच मानसिक बीमारी किशोरों व युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। दुनियाभर में चार में से एक युवा मानसिक बीमारी का शिकार हो रहा है। यह खुलासा एक रिपोर्ट में किया गया है।वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के हालिया शोध के अनुसार ज्यादातर मानसिक बीमारियां […]

You May Like
-
तूफान के चलते फिलीपीन में क्रिसमस के रंग में पड़ा भंग
Pahado Ki Goonj December 25, 2019


