HTML tutorial
HTML tutorial

सेवा का जज्बा लिए हर दिन कोरोना काल मे लोगो की सेवा में लगे है -डॉ संतोष चमोली

Pahado Ki Goonj

दिल मे समाज सेवा का जज्बा लिए हर दिन कोरोना काल मे लोगो की सेवा में लगे है ……डॉ. संतोष चमोली ,आज देश सलाह करता है …..

 ,देहरादून ,उत्तराखंड,कोरोना महामारी के चलते जहाँ लॉक डाउन के कारण सभी अपने घरों में इस बीमारी के समाप्त होनेवक इंतजार कर रहे है । वही कोरोना वॉरियर्स और समान सेवा का जज्बा रखने वाले लोग दिन रात लोगो की सेवा में लगे रहते है । ऐसे ही अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा करने वाले श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. संतोष चमोली कई संस्थाओं और लोगो ने कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानिक किया ।
डॉ. संतोष चमोली पिछले कई दिनों से जरूरतमंद लोगों को भोजन एवम सहायता देकर सामाजिक सरोकार निभा रहे है ।
डॉ. चमोली को वैसे कई संस्थाओं ने ग्रामपंचायत ने ,देश के नेताओ ने सम्मान तो दिया ही है । आज who ने भी डॉ. संतोष चमोली को देश भर में चल रही वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर अपने स्वस्थ और परिवार की चिंता किये बगैर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देने के लिए कोरोना योद्धा व सम्मान देकर सम्मानित किया है । इस संकट काल मे डॉ. चमोली को भारत सरकार ने पदम अवार्ड 2020 से भी सम्मानित किया है ।
श्री फाउंडेशन ट्रस्ट गरीबो असहाय ,ओर मजबूर लोगो के लिए काम करती है । समाज सेवी डॉ. संतोष चमोली हर शनिवार को गरीबों को भोजन करते है इस कार्य को पिछले 12 सालों से करते आ रहे है , कपड़े भी जरूरत मंदो को देते ही रहते है ।
बराबर समाज मे ,संकट में हमेशा आगे रहने वाले डॉ. चमोली को देश सलाम करता है ।
डॉ. चमोली देहरादून जिले के रहने वाले है । प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष भी है । कई संस्थाओं से जुड़े रहने व अच्छी छवि के चलते सभी के दिलो में राज भी करते है ।

Next Post

उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 401

देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिला कर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 401 पहुंच गया है। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण की दर 2.14 प्रतिशत हो गई […]

You May Like