HTML tutorial
HTML tutorial

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के बुधवार को खुलेंगे कपाट

Pahado Ki Goonj

चमोली। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव डोली अपने धाम के लिए प्रस्थान करते हुए मंगलवार को दूसरे पड़ाव चोपता पहुंची। बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खुलेंगे। मार्कंडेय मंदिर, मक्कूमठ में सुबह आठ बजे से तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना शुरू होगी। पुजारी महाभिषेक, भोग और आरती के पश्चात गर्भगृह से भोगमूर्ति को सभामंडप में लाएंगे। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मूर्ति को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा।
इसके बाद, स्थानीय अराध्य को नए अनाज का भोग लगाएंगे। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रशासन के निर्देश पर डोली कार्यक्रम और कपाटोद्घाटन समारोह में सीमित लोग ही शामिल हो पाएंगे। मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया डोली के धाम प्रस्थान और कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Next Post

लॉकडाउन के बीच ग्रीष्मकाल के लिए खुले भगवान रुद्रनाथ के कपाट

चमोली। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के बाद रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के लिए महाभिषेक का पाठ किया गया.कपाट खुलने के दौरान मंदिर को गेंदे के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इन दिनों पनार बुग्याल से […]

You May Like