HTML tutorial
HTML tutorial

ममता बोलीं- GST से वापस आएगा इंस्पेक्टर राज, व्यापारियों को किया जाएगा गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

जीएसटी लागू करने के लिए सरकार ने आज रात संसद में विशेष बैठक बुलाई है। बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस को अपने बयान पर दोबारा सोचना चाहिए और आज रात होने वाली संसद की बैठक में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, कांग्रेस खुद को देश के पुनः निर्माण से दूर कर रही है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगी और आज रात होने वाली बैठक में हिस्सा लेगी। मेरा कांग्रेस व अन्य पार्टियों से निवेदन है कि वह जीएसटी मेगा शो में भाग न लेने पर एक बार फिर विचार करें। यह कोई पार्टी कार्यक्रम नहीं है। > पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कहा कि रात के 12 बजे के बाद देश में एक बार फिर से इंस्पेक्टर राज की वापसी शुरू हो जाएगी। ममता ने कहा कि अब सरकार जीएसटी के बहाने ऐसे व्यापारियों को टारगेट करेगी, जो सरकार के किसी कानून, पॉलिसी या फिर नियम का विरोध करेंगे।

Next Post

पीएम मोदी के आदर्श गांव : वादे और हकीकत, सीएम योगी करेंगे दौरा

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के आराजीलाइन विकास खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श गांव जयापुर और नागेपुर की तस्वीर जिले के अन्य गांवों के मुकाबले काफी कुछ बदल चुकी है। दोनों गांव की मुख्य सड़कें तो दुरुस्त और साफ-सुथरी हैं। हां, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, अस्पताल, हाईस्कूल व इंटर […]

You May Like