HTML tutorial
HTML tutorial

40 दिन बाद लॉकडाउन थ्री के पहले दिन खुलीं वाइन शॉप, लगी लंबी लाइनें

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कोरोना लॉकडाउन जब से लागू हुआ तब से उत्तराखंड में वाइन शॉप बंद थीं, जिन्हें लॉकडाउन थ्री के पहले दिन खोल दिया गया है। 40 दिन बाद शराब के ठेके खुलने पर शॉप के बाहर लंबी लाइन लगी दिखीं। शहर में कुछ शराब की दुकान न खुलने से कुछ उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ लगी। पहले दिन शहर के भीतर अंधिकांश ठेके न खुलने के कारण देशी शराब के लिए मारामारी देखने को मिली। उपर से खुली दुकानों में से कई पास रैगूलर ब्रांड नही मिल पाया।
सोमवार से पाबंद क्षेत्रों को छोड़कर शराब और बीयर की दुकानें खोली गई। इस दौरान सेल्समैन ग्लव्स पहने दिखे। दुकानों के बाहर खरीदारों के बीच छह फीट की दूरी रखनी अनिवार्य की गयी थी।एक दुकान पर पांच से ज्यादा लोगों के खड़े रहने पर पाबंदी लगाई गयी थी। इसके अलावा यदि पांच से अधिक लोग रहते हैं तो पांचवें से छठे व्यक्ति के बीच 10 फीट का अंतर रखना पड़ा।दुकान के अंदर और बाहर सैनिटाइजर भी रखने के आदेश दिए गए थे। ताकि सफाई का ध्यान रखा जा सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। प्रशासन के आदेश है कि यदि शराब ठेकों पर सोशल डिस्टेंस की अनदेखी हुई तो ठेका संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कानून व्यवस्था भंग होने का खतरा हुआ तो ठेके को बंद कराया जाएगा।

Next Post

लाॅकडाउन में मिली छूट से लौटी रौनक,बाजारों में सोशल डिस्टेशिंग की उड़ी धज्जियां

देहरादून। सोमवार से शुरू हुए लॉकडाउन थ्री में उत्तराखंड के ग्रीन, ऑरेंज जोन वाले जिलों में छूट मिलने के बाद बाजार और सड़कों पर रौनक दिखाई दी। इस दौरान सड़कों पर वाहन नजर आए और बाजारों में भी लोग दिखाई दिए। किन्तु मिली छूट से रौनक तो लौट आयी पर […]

You May Like