देहरादून। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब 15 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मंदिर परिसर से बर्फ हटायी जा चुकी है। मंदिर पर रंग रोगन भी किया जा रहा है। खुशी की बात ये है कि क्वॉरेंटाइन किये गए बदरीनाथ के मुख्य पुजारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 4 मई को एक बार फिर एहतियात के तौर पर रावल का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
ऋषिकेश में क्वॉरेंटाइन बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बताया कि वो 14 दिन के क्वारंटीन में हैं और वह स्वस्थ हैं। उनके तीनों सेवादार भी स्वस्थ हैं।ऐहतियातन 4 मई को उनका दूसरी बार कोरोना टेस्ट किया जाएगा। सब कुछ सामान्य रहा तो बदरीनाथ के रावल 5 मई को नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के तय कार्यक्रम के अनुसार 13 मई बुधवार को नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की डोली, योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर प्रस्थान करेगी. इसके साथ ही 14 मई को श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा के साथ शाम तक बदरीनाथ धाम पहुंच जायेंगे। तेल कलश यात्रा 5 मई को नरेन्द्र नगर राजदरबार शुरू हो रही है। इसके बाद 15 मई को प्रातरू 4 बजकर 30 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।
देश में दो हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, ग्रीन जोन में मिलेंगी कुछ राहतें
Fri May 1 , 2020
दिल्ली । कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में जारी लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है चार मई को खुलने वाले लॉकडाउन को अब दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब […]

You May Like
-
अफगानिस्तान के लिए भारत ने की 116 परियोजनाओं की घोषणा
Pahado Ki Goonj September 22, 2017
-
शुभोदयम्- पं सन्तोष पैन्यूली शास्त्री
Pahado Ki Goonj September 29, 2018

