HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोना संक्रमण रोकने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में कोविड-19 पर नियंत्रण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रियायतें दी जाए। कोविड-19 के मामले पूरे भारत में जहां औसतन 7.5 दिनों में दोगुने हो रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में 26.6 दिन में दोगुना हो रहे हैं। इस दृष्टि से उत्तराखंड कहीं बेहतर स्थिति में है। इस दृष्टि से कोरोना संक्रमण रोकने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, सफाई एवं पुलिस के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया एवं प्रदेश में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए जन सहयोग की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना वारियर्स का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर या बुके देकर सम्मान किया जा रहा है, इसे पूर्णतः प्रतिबंधित कराया जाए। कोरोना वारियर्स का सम्मान दूर से पुष्प वर्षा से किया जा सकता है। इसके अलावा लोगों को जो सामान वितरित किया जा रहा है वितरित करने वाले लोगों के साथ फोटो ना खींचे एवं सोशल डिस्टेंशन का पूरा पालन हो। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती मनीषा पवार, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, श्रीमती राधिका झा आदि उपस्थित थे।

Next Post

आम आदमी पार्टी की रसोई’ जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रही है भोजन

देहरादून। कोरोना संक्रमण के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति के चलते प्रदेश भर में जगह-जगह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग परेशान हैं। अपना रोजगार खो चुके निम्न वर्ग के दिहाड़ी मजदूर, रोज कमाने और खाने वाली जनता पर लम्बे लॉकडाउन का खासा असर दिखायी पड़ रहा है। ऐसे […]

You May Like