HTML tutorial
HTML tutorial

सोशल मीडिया प्रोफाइल और ईमेल आईडी बताने पर ही मिलेगा अमेरिकी वीजा

Pahado Ki Goonj

अमेरिका के लिए वीजा आवेदन करने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन ने उनके 5 साल की सोशल मीडिया अकाउंट्स और पिछले 15 साल की बायोग्राफी की जानकारी मांगी हैं। इसके लिए प्रशासन ने एक नया प्रोसेस शुरु किया है।
इस प्रोसेस के तहत प्रशासन ने लोगों से पासपोर्ट नंबर, 5 साल के सोशल मीडिया हेन्ड्ल्स का डीटेल, ई-मेल ऐड्रेस और फोन नंबर की मांग की है। गौरतलब है कि यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट वीजा के लिए आवेदन करने वालों के सोशल मीडिया, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर की समीक्षा के लिए इन सब की जांच करना चाहता था। स्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इस तरह की जानकारी आडेंटिटी को कन्फर्म करने के लिए आवश्यक है और सुरक्षा लिहाज से भी। बता दें कि इससे पहले वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सभी पूर्व पासपोर्ट नंबर, पांच साल का सोशल मीडिया हैंडल, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर के साथ 15 साल की खुद की जानकारी भी आवेदन करते समय देनी थी। हालांकि दस्तावेज में कहा गया था कि आवेदकों से उनके सोशल मीडिया का पासवर्ड नहीं मांगा जाएगा। लेकिन ट्रंप प्रशासन ने सोशल मीडिया सहित कठीन वीजा पर मंजूरी दे दी है।

बहरहाल, ट्रंप प्रशासन इस प्रोसेस को इसलिए लागू किया है ताकि आतंकवादी गतिविधियों से संबंध रखने वालों या राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से खराब लोगों को देश से दूर रखा जा सके

Next Post

छिपे हुए शत्रुओं से बचाता है मोर का पंख, ऐसे करें उपाय

राष्ट्रीय पक्षी मोर को धार्मिक कथाओं में उच्च कोटि का दर्जा दिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में लगा मोर का पंख इस पक्षी के अहमियत को भी बताता है। वैसे मोर पंख व्यक्ति की जिंदगी में भी काफी मायने रखता है। मोर पंख में व्यक्ति की सारी परेशानियों […]

You May Like