HTML tutorial
HTML tutorial

क्रिस गेल ने की भारत की तारीफ

Pahado Ki Goonj

क्रिस गेल ने भारत की तारीफ करते हुए अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी बताया। क्रिस गेल भारत की तारीफ करते हुए अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी बताया। वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच होगा और सच कहूं तो यह दोनों टीमें मेरी पसंदीदा टीमें हैं। यह अच्छा मैच होगा और हां, जब आईसीसी टूर्नामेंट की बात आती है तो भारत का पलड़ा हमेशा पाकिस्तान पर भारी होता है। भारत और पाकिस्तान एक जून से 18 जून के बीच इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस टूर्नामेंट में ग्रुप-बी में रखे गए हैं। उनके साथ इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका भी हैं।

भारत ने पिछले आठ-नौ महीने से उपमहाद्वीप के बाहर कदम नहीं रखा है। ऐसे में इंग्लैंड की परिस्थितियां भारत को मुश्किल में डाल सकती हैं लेकिन गेल का कहना है कि भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड में परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानता। भारतीय बल्लेबाजी शानदार हैं और उनके पास अनुभव भी है। अच्छी बात यह है कि हर कोई इंग्लैंड में खेला है।

Next Post

हरीश साल्वे ने जाधव के लिए, लिया मात्रा 1 रुपये फीस

कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिए भारत की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को नियुक्त किया गया। जाधव की रिहाई के पक्ष में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में दलीलें दी। यह मसला ट्विटर पर भी चर्चा में है और #KulBhushanJadhav के साथ अपने विचार रखे जा रहे हैं। ट्विटर पर कूलभूषण […]

You May Like