HTML tutorial
HTML tutorial

मोरी :- जनता दरवार में जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं का किया निस्तारण ।

Pahado Ki Goonj

मोरी :- जनता दरवार में जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं का किया निस्तारण ।

उत्तरकाशी/ मोरी (मदनपैन्यूली) 

  जनपद की सुदरवर्ती व सीमांत तहसील मोरी में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में जनता दरबार/तहसील दिवस आयोजित हुआ ।

तहसील दिवस में कुल 53 से अधिक शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज हुई जिसमें 45  शिकायत व समस्याओं का अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिन अवशेष समस्याओं व शिकायतों का मौके पर निस्तारण नही हुआ है उन समस्याओं व शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

फिताड़ी में शनिवार को गर्भावस्था महिला की मौत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तहसील स्तर के स्वास्थ्य महकमे को तलब करते हुए संबंधित एएनएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने व आशा कार्यकर्ती को तत्काल हटाने के निर्देश दिए ।वहीं नायब तहसीलदार के द्वारा भी इस प्रकरण में बरती गई लापरवाही व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सेटेलाइट फोन नहीं देने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।  जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस हेतु तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ऊंचाई वाले बर्फबारी क्षेत्र वाले गांव में तत्काल सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए।वहीं तहसील दिवस में सुरतिलाल बरसियाण निवासी बरी ने धोला से पिसा धांतदार- बरी-सेवा डोडरा -कंवार तक सड़क निर्माण व धोला में मोटर पुल की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग को भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिये। मेम्बर सिंह निवासी कुनारा ने पासा – कुनारा- लुदराला मोटर मार्ग निर्माण शीघ्र कराने व विधुत लाइन के कार्यों को पूरा न होने के सम्बंध में  तथा रेखा देवी निवासी पुरोला ने रोजगार देने, सुरेंद्र सिंह निवासी देवरा ने  देवरा- हलटाड़ी मोटर मार्ग का प्रतिकर देने,चमन सिंह निवासी मोताड़ ने मोताड़ मोटर मार्ग का डामरीकरण कराने, बृजमोहन निवासी लिवाड़ी ने प्राथमिक विद्यालय खोसा लिवाड़ी में शौचालय, किचन व विद्यालय भवन की छत का निर्माण कराने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने आपदा के अंर्तगत रिपोर्ट नही देने पर सहायक खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने व तहसीलदार के द्वारा रिपोर्ट नही उपलब्ध कराने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश उप जिलाधिकारी पूरोला को दिए। विरमलाल निवासी पासा ने उपला तुगजाला बस्ती में विद्युत लाइन नवनिर्माण के सम्बंध में, दर्शन सिंह रावत निवासी सिरगा ने  सिरगा- मुसड़ी खड्ड पर पुलिया निर्माण व मोरी,नैटवाड़, जखोल, का कूड़ा निस्तारण के संबंध में, शरदोत्सव सांस्कृतिक मेला समिति ने मोरी बाजार में सुलभ शौचालय बनाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने आरएन प्लान मद से धनराशि की व्यवस्था कर कार्यदायी संस्था वन विभाग को रखने के निर्देश दिये।   साधु निवासी विंगसारी ने मनरेगा से मजदूरी नही मिलने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य के दस्तावेज, सहित कार्य की फ़ोटो उपलब्ध कराने  के निर्देश बीडीओ को दिए। वीरेंद्र सिंह, चमन सिंह आदि ने वागवानी व कृषि हेतु समय से दवाई नही मिलने, प्रेमलाल निवासी मोरी ने थली से ओडाटा सड़क मार्ग पूर्ण न होने,शरदोत्सव सांस्कृतिक मेला समिति ने मोरी में नेटवर्क सेवा नही होने से दूर संचार सेवा बहाल करने की मांग की,सरकारी दस्तावेज बनाने हेतु तात्कालिक व्यवस्था हेतु खरसाडी में सीएससी सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। अग्निकांड से पीड़ित रेवनदास निवासी जखोल ने आर्थिक  सहायता देने की मांग, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया। प्रह्लाद सिंह रावत निवासी रेक्चा ने राशन कार्ड ऑनलाइन नही होने पर शीघ्र राशनकार्ड ऑनलाइन कराने की मांग की। राशन कार्ड ऑनलाइन करने हेतु टेंडर कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही ऑनलाइन प्रक्रिया चालू हो जाएगी। कलीच प्रधान प्रदीप ने कलीच गांव से पाजुधार विधुत लाइन निर्माण व पुरानी बिजली लाइन व खम्बों का मरम्मत कार्य करने,हरिजन बस्ती कलीच में पेयजल व स्रोत जीर्णोद्धार कार्य करने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने आपदा मद से टेकअप करने के निर्देश ईई ऊर्जा निगम व जल संस्थान को दिए। गंगा सिंह निवासी जखोल ने एक पुराने प्रकरण में फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। राजपाल रावत निवासी डाटमीर ने तालुका में ट्राउट पालन को लेकर विभागीय सहायता देने की मांग की।  जोटाड़ी के अदासु गांव में सोलर लाइट देने के मांग की। महानंद मोंडा का मकान का क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा नही मिलने की शिकायत की। 

Next Post

कुम्भ को लेकर अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री से कहा, मांगे पूरी नहीं होने पर करेंगे बहिष्कार-नरेन्द्र गिरी अध्यक्ष अखाड़ा परिषद

हरिद्वार। आगामी वर्ष 2021 में होने वाले कुम्भ को लेकर आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ अखाड़ा परिषद की बैठक हुई। जिसमें संतो ने खूब खरी खोटी सुनाई। परिषद के पदाधिकारियों ने कुम्भ की तैयारियों को लेकर सरकार व मेला प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। हरिद्वार में […]

You May Like