हरिद्वार। देर रात पुलिस के साध्वी पद्मावती को उठाने के साथ ही अब मातृ सदन आश्रम के ब्रह्मचारी संत आत्मबोधानंद अनशन पर बैठ गए हैं। आत्मबोधानंद पहले भी 194 दिन का अनशन कर चुके हैं।
उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से साध्वी को जबरन उठाया गया है। पुलिस उन्हें जबरन कुछ खिला-पिला कर अनशन समाप्त कराना चाहती है। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि साध्वी को उठाने पर वह अपना अनशन शुरू कर देंगे। इसलिए रात में ही उन्होंने गंगा रक्षा के लिए अपना अनशन शुरू कर दिया है। वहीं, स्वामी शिवानंद भी पुलिस के इस तरह से साध्वी को उठाने पर भड़के हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मातृसदन के संतों का अनशन मांग पूरी होने न होने तक जारी रहेगा। एक के बाद एक ब्रह्मचारी और साध्वी गंगा रक्षा की मांग को लेकर तपस्या पर बैठते रहेंगे। चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो स्वयं अन्न-जल त्यागकर तपस्या करेंगे।
उन्होंने बताया कि बीती रात से ही साध्वी पदमावती को उल्टियां हो रही थी। इस पर चिकित्सक से कहा तो दिन में उसको दवाइयां दे दी थी। चिकित्सकों ने दोपहर तीन बताया था कि साध्वी पद्मावती को दवाएं दे दी है। अब शुक्रवार को देखेंगे कि उसकी तबीयत कैसी है। लेकिन पुलिस ने शाजिश के तहत देर रात ही साध्वी को उठाकर भर्ती करा दिया। उन्होंने कहा कि मैं नैनीताल हाईकोर्ट जाकर अपील करुंगा कि हम किस प्रकार से विरोध करें। वहीं स्वामी दयानंद ने भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार खनन माफिया के इशारों पर कार्य कर रही है।
देर रात कैंची धाम में बाबा की हत्या
Fri Jan 31 , 2020
हल्द्वानी। हल्द्वानी में शुक्रवार की सुबह दो बड़ी घटनाओं से सनसनी फैल गई। कैंची धाम क्षेत्र में एक बाबा की हत्या का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। मृतक बाबा केशर नाथ की उम्र करीब 100 वर्ष बताई जा रही है। बाबा के सिर […]

You May Like
-
गलत तरीके से हुई सभी भर्तियां रद्द होंगीः सीएम
Pahado Ki Goonj September 15, 2022
-
बहुत दुःख के साथ सूचित करना है कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक और मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय कामरेड विद्यासागर नौटियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी नौटियाल जी का आज दिनांक 31 मई को सांयकाल 6.30 पर देहरादून अपने आवास पर देहान्त हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के सदस्यों को इस पीड़ा को सहन करने की ताकत दे. उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। ॐ शान्ति ॐ शान्ति
Pahado Ki Goonj June 1, 2018
-
28 को कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे राजभवन कूचः प्रीतम
Pahado Ki Goonj September 25, 2020


