30 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट। देहरादून :- बसंत पंचमी के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। नरेंद्र नगर स्थित टिहरी नरेश के राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की विधिवत घोषणा की गई। धाम के कपाट 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में 4.30 बजे तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही भगवान बदरी विशाल के नित्य महाअभिषेक पूजा में प्रयुक्त होने वाले तिल के तेल पिरोने की तिथि18 अप्रैल निश्चित की गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे। वहीं शिवरात्री के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। अभी तीनों धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय नहीं हुआ है।
जौनसार में बर्फबारी से जनजीवन अस्त- व्यस्त
Wed Jan 29 , 2020
विकासनगर। भारी बर्फबारी के चलते विकासनगर में चकराता त्यूणी मार्ग भी बंद हो गया है, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जौनसार बावर के चकराता सहित ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में […]

You May Like
-
राम नाम पढ़ कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
Pahado Ki Goonj November 20, 2020

