प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अतोल रावत का बड़कोट आगमन पर जोरदार स्वागत. ! बड़कोट ।। (मदनपैन्यूली) उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तारीकरण में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस नेता अतोल सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री पद एवं प्रदीप गैरोला को प्रदेश महासचिव पद मिलने पर यमुना घाटी में खुशी की लहर दौड़ गई श्री रावत के बड़कोट आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने यमुना घाटी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नगाड़ा और फूल मालाओं के साथ नगर के चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अतोल सिंह रावत का भव्य स्वागत किया गया तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक जनसभा सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अतोल रावत को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान का आभार जताया तथा आगामी 2022 के होने वाले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी संजय डोभाल को अपना प्रत्याशी बताते हुए कहां है कि यमनोत्री विधानसभा से कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत मिलेगी। वक्ताओं ने प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार पर भी निशाने साधे और कहा की प्रदेश में भाजपा शासन से लोग तंग आ चुके हैं और आगामी 2022 के होने वाले चुनाव में प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कॉग्रेस सरकार बनाएगी इस अवसर पर वक्ताओं में प्रदेश महासचिव प्रदीप गैरोला, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल ,कांग्रेस नेता अजबीन पंवार , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत, जिला महामंत्री रेखा नोटियाल ,जिला अध्यक्ष मनीष राणा ,जिला महामंत्री सचिन रावत , बरदेव नेगी, उपेंद्र जयाडा, नागेंद्र चौहान श्रीमती कविता सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीएए के विरोध में आज बंद का एलान
Wed Jan 29 , 2020
देहरादून। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में विभिन्न संगठनों ने देहरादून में बुधवार को भारत बंद का एलान किया है। इसी कड़ी में देहरादून में भी बंद रखने का आह्वान किया गया। शहर काजी मुहम्मद अहमद कासमी ने लोगों से विरोधस्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। […]

You May Like
-
कनेक्टिविटी को विकास का मूल मानकर कार्य कियाः सीएम
Pahado Ki Goonj December 31, 2021
-
नशेड़ी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला,गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 16, 2022

